by Dekho Info
29 April, 2025
0 Comment
119 Views
Specialized Agencies Of The United Nations || संयुक्त राष्ट्र के विशिष्ट अभिकरण
संयुक्त राष्ट्र के विशिष्ट अभिकरण (Specialized Agencies Of The United Nations)
खाद्य और कृषि संगठन (F.A.O.)
- इसकी स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को की गई |
- इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय कृषि में प्रगति के लिए फसलो के नए -नए किस्म के बीज तैयार करने हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान करना, वैज्ञानिक ढंग से कृषि विस्तार करना, कृषि के उत्पादन और वितरण में सुधार करना आदि है |
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (I.L.O.)
- इसका स्थापना 11 अप्रैल 1919 को वसार्य की सन्धि के आधार पर हुई |
- 1946 ई. में यह संयुक्त राष्ट्र संघ का एक विशिष्ट अभिकरण बन गया |
- मजदूरो की अवस्था और रहन -सहन के स्तर में सुधार करना तथा आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाना इसका उद्देश्य है |
- इसमे तीन पक्षों -सरकार नियोजक तथा कामगारों के प्रतिनिधि भाग लेते है |
- वर्ष 1969 में इस संगठन को शान्ति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था |
विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.)
- इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई |
- इसका मुख्य उद्देश्य है संसार की सभी जातियों के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर उच्चतम बनाना |
- इसकी सेवाओ में अनेक रोग तथा शिशु स्वास्थ्य पुष्टिकर आहार व वातावरण की शुद्दता आदि के सम्बन्ध में जानकारी देने के लिए प्रचार कार्य तथा प्रशिक्षण की व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है
शिक्षा विज्ञान और संस्कृति सम्बन्धी संगठन (U.N.E.S.C.O.)
- यूनेस्को की स्थापना 14 नवम्बर 1946 को की गई |
- इसका उद्देश्य राष्ट्रों के बीच शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है जिससे शान्ति और सुरक्षा की शक्तियों को बल मिले |
अन्तर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (I.T.U.)
- इस संघ की स्थापना 1934 में की गई |
- तार, टेलीफोन और रेडियो की सेवाओ के उत्तरोत्तर प्रसार एवं विकास तथा सर्वसाधारण को कम से कम दर पर इसकी सेवा सुलभ कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नियम बनाना इसके मुख्य उद्देश्य है |
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (I.C.A.O.)
- इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1947 को हुई |
- सका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन से समबद समस्याओं का समाधान करना है |
- यह अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन विधियों एवं समझोतों का प्रारूप तैयार करता है
कुछ बचे हुए सभी अभिकरण
विश्व मौसम विज्ञान संघ (W.M.O.)
अन्तर्राष्ट्रीय बाल संकट कोष (U.N.I.C.E.F.)
अन्तर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (I.M.O.)
अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (I.A.E.A.)
विश्व डाक संघ (U.P.U.)
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (U.N.H.C.R.)
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (I.M.F.) इत्यादि |
comment 0